माली में रेडक्रॉस के दो कर्मचारियों की हत्या

1 Min Read

बमाको: कायेस क्षेत्र में हुए हमले में रेडक्रॉस सोसाइटी के दो कर्मचारी मारे गए हैं। यह क्षेत्र पश्चिमी माली में है। यह जानकारी इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने यहां दी । सोसाइटी ने कहा कि हमले के समय दोनों कार्यकर्ता फील्ड विजिट से लौट रहे थे।

सोसाइटी ने कहा है कि इंटरनेशनल रेडक्रॉस एवं रेड क्रिसेंट मूवमेंट दो रेडक्रॉस सहायता कर्मियों की हत्या से हैरान और दुखी है। यह लोग कल माली के कायेस क्षेत्र में सशस्त्र लोगों के हमले में मारे गए थे। दोनों कार्यकर्ता कायेस के मालियान शहर लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी कार पर हमला किया गया।

सोसाइटी के मुताबिक मृतक कर्मियों में से एक नीदरलैंड रेडक्रॉस का कर्मचारी और दूसरा माली में रेडक्रॉस सोसाइटी का कर्मचारी था।

Share This Article
Leave a comment