सुशांत केस में कुक का नया खुलासा : रिया चक्रवर्ती ने बदल दिए थे घर के सभी पुराने स्टाफ, कभी नहीं देखा डिप्रेशन की दवा लेते

The Political Observer Staff By The Political Observer Staff
3 Min Read

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के संबंधों को लेकर अब नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। तीन साल तक सुशांत के लिए खाना बनाने वाले कुक अशोक कुमार खासू ने टीवी चैनलों से बातचीत में बताया कि रिया ने सुशांत के घर में काम करने वाले अधिकांश पुराने स्टाफ को बदल दिया था। अशोक का दावा है कि उन्होंने सुशांत को कभी भी डिप्रेशन की दवा लेते हुए नहीं देखा। अशोक बताते हैं कि उनके हिसाब से सुशांत को डिप्रेशन की बीमारी नहीं थी। सुशांत तो खुशमिजाज थे।

अशोक ने बताया कि सुशांत कभी भी गुस्सा कभी नहीं करते थे। शूटिंग के दौरान कभी किसी बात पर गुस्सा होते भी थे तो पांच मिनट बाद ही उनका गुस्सा खत्म हो जाता था। अशोक ने बताया कि वो हमेशा उनके साथ ही रहता था। करीब एक साल पहले छुट्टी के बाद सुशांत के घर लौटने के बाद उन्हें काम पर नहीं रखा गया। अशोक बताते हैं कि जब वह लौटे तो सुशांत और रिया यूरोप ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं बुलाया गया। इसके बाद वह सुशांत की बहन प्रियंका और नीतू के संपर्क में आया। दिसंबर में सुंशात के घर गया। लेकिन मेरी मुलाकात नही हो पाई। इसके बाद मैं उनसे मिलने नहीं गया। अशाेक ने बताया कि सुशांत के हाउस मैनेजर ने बताया था कि रिया के कहने पर ही उसे हटाया गया था। अशोक के मुताबिक रिया ने सुशांत की लाइफ को कंट्रोल कर लिया था। उसने पुराने कुक, बाउन्सर और एकाउंटर सबको हटा दिया।

 

अशाेक कहते हैं कि सुशांत को डिप्रेशन का तो नामोनिशान नहीं था। अशोक का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि सुशांत को कोई बीमारी होगी। डिप्रेशन होता तो किसी को तो पता चलता। परिवार को तो बताया गया होता। किसी स्टाफ के लोगों को भी नहीं पता था। आखिर क्यों छुपाया गया कि सुशांत को डिप्रेशन था। सुशांत के बॉलीवुड करियर को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बीते एक साल से सुशांत के पास काम कम था लेकिन सुशांत के कुक को ऐसा नहीं लगता है बल्कि उनके मुताबिक तो सुशांत हमेशा बिजी रहते थे।

Share This Article
Leave a comment