गायिका लता मंगेशकर का निधन, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस

The Political Observer Staff By The Political Observer Staff
3 Min Read
हाल ही में खबर आई है कि, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रहीं। वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

मनोरंजन जगत से आज सुबह बहुत ही बूरी खबर सामने आई है। खबर है कि, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रहीं। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत ने जारी किया बयान:

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने लता जी के निधन पर बयान देते हुए कहा कि, “आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।”

बता दें कि, जनवरी में लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह न्यूमोनिया से पीड़ित हो गईं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था। लेकिन 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आज सुबह उनका निधन हो गया।

दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित:

मिली जानकारी के अनुसार, लता जी के निधन के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। पुलिस के तरफ से लता जी के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा, दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा। मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा रवाना होगी।

13 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत:

भारत की स्वरकोकिला के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में सबके दिलों पर राज किया। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं।

कई अवार्ड से किया गया सम्मानित:

लता मंगेशकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा लता को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment