दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- रेपिस्ट और कातिल है राम रहीम

The Political Observer Staff By The Political Observer Staff
2 Min Read

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रेपिस्ट और हत्यारा बताया है। उन्होंने रहीम के पैरोल पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) के पैरोल पर बाहर आने का विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार से राम रहीम का पैरोल वापस लेने की अपील की है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि राम रहीम (Ram Rahim) रेपिस्ट और कातिल है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी है, लेकिन हरियाणा सरकार जब चाहे पैरोल दे देती है। जेल से बाहर आकर वह ‘सत्संग’ कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर और मेयर राम रहीम के सत्संग में शामिल होते हैं। मेरी अपील है कि हरियाणा सरकार राम रहीम की पैरोल वापस ले।

राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम
दूसरी ओर राम रहीम ने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल दिया है। हमारी बेटी का नाम हनीप्रीत है, लेकिन लोग उसे दीदी कहकर बुलाते हैं। इसके चलते कन्फ्यूजन होता है। इसके चलते हमने उसका नाम रुहानी दीदी रखा है। उसे रुह दी के नाम से भी लोग बुला सकते हैं।

रेप के मामले में सजा काट रहा है राम रहीम
गौरतलब है कि राम रहीम को कोर्ट ने दो शिष्यों से रेप के मामले में दोषी करार दिया है और 20 साल जेल की सजा सुनाई थी। जेल की सजा काटने के दौरान वह तीसरी बार पैरोल पर बाहर आया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम 2017 से हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद है। 2017 में पंचकूला की एक स्पेशल कोर्ट ने उसे दो महिलाओं से रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा दी थी। 2019 में सीबीआई कोर्ट ने उसे पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा दी थी।

Share This Article
Leave a comment