Delhi Budget 2023: 1600 इलेक्ट्रिक बसें, वर्ल्ड क्लास 3 ISBT, जानिए दिल्ली की 8 बड़ी घोषणाएं

The Political Observer Staff By The Political Observer Staff
2 Min Read
दिल्ली की जनता के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच लंबी बहस के बाद आज दिल्ली का बजट पेश हो गया है. दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी सरकार का नौवां बजट पेश कर दिया है. आइए जानते हैं क्या हैं दिल्ली के बड़े ऐलान

दिल्ली की जनता के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच लंबी बहस के बाद आज दिल्ली का बजट पेश हो गया है. दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी सरकार का नौवां बजट पेश कर दिया है. इससे पहले मनीष सिसोदिया ने 8 बजट पेश किए थे। मनीष सिसोदिया फिलहाल सीबीआई और ईडी के शिकंजे में हैं। इसलिए उनकी जगह कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है। आज कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं.

यमुना सफाई के लिए 6 बिंदुओं पर किया जा रहा काम 

कैलाश गहलोत ने यमुना का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि यमुना की सफाई को सबसे आगे रखा गया है. 8 साल में इसे साफ करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अभी इसे क्लीन करने के लिए 6 बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। सराय कालेखां और आनंद विहार आईएसबीटी को डीएमआरसी द्वारा विकसित किया जाएगा। द्वारका में आईएसबीटी का निर्माण कार्य चल रहा है। नेहरू प्लेस, नजफगढ़ में दो आधुनिक बस टर्मिनल बनाए जाएंगे।

आइए जानते हैं क्या हैं दिल्ली के बड़े ऐलान

1- पूरे पीडब्ल्यूडी रोड नेटवर्क की 1400 किमी सड़कों का सौंदर्यीकरण
2- 26 नए फ्लाईओवर/अंडरपास और पुलों का निर्माण किया जाएगा।
3- 3 नए डबल डेकर फ्लाईओवर
4- 1600 नई इलेक्ट्रिक बसें
5- दिल्ली के 57 मौजूदा बस डिपो का विद्युतीकरण
6- 3 आईएसबीटी वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे।
7- तीनों कचरे के पहाड़ खत्म किए जाएंगे।
8- मोहल्ला बस योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment